फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई अध्यक्ष को छात्र नेता से मिलने की नहीं मिली इजाजत, जिला जेल के बाहर हंगामा

Mon, 14 Oct 2019 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जिला जेल के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन को जिला जेल में बंद संगठन के नेता से मुलाकात करने की इजाजत नहीं मिली। इस पर गुस्साए कांग्रेसियों ने रविवार को जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से लौट रहे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के काफिले को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया था। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गौरव को जेल भेजा था। 

रविवार को दिल्ली से एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन जिला जेल पहुंचे। जेल प्रशासन ने उन्हें मुलाकात कराने से इनकार कर दिया। इस पर गुस्साए कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता एक घंटे तक जेल के गेट पर जमे रहे। 
विज्ञापन


बाद में दिल्ली से आए एनएसयूआई के पदाधिकारी लौट गए। इस मौके पर प्रदेश महासचिव शबाना खंडेलवाल, अमित सिंह, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा, विशाल चौधरी, बिलाल अहमद, हेमंत चाहर, अनुपम शुक्ला, मुकेश धनगर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

योगी सरकार पर निशाना 

एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा कि छात्रों ने विश्वविद्यालय की लचर व्यवस्थाओं और छात्रों की समस्याओं के हितों के लिए राज्यपाल व उप मुख्यमंत्री का विरोध किया था। प्रशासन ने छात्र नेताओं को हथकड़ी लगाकर जेल भेज दिया। विरोध प्रकट करने का अधिकार सबको है।

उन्होंने कहा कि गौरव छात्र हितों की लड़ाई लड़ रहा है। उससे मिलने दिल्ली से आया था, लेकिन योगी सरकार के अधिकारियों के इशारे पर जेल प्रशासन ने मुलाकात कराने से इनकार कर दिया। इन दमनकारी नीतियों से कांग्रेस कमजोर नहीं बल्कि मजबूत होगी। 

सोमवार को आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सोमवार को सुबह जिला जेल में बंद एनएसयूआई कार्यकर्ता गौरव शर्मा से मिलने आएंगे। गौरव शर्मा ने अपने साथियों के साथ राज्यपाल और उप मुख्यमंत्री के आगरा आगमन पर काले झंडे दिखाए थे। 

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमित सिंह ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, एआईसीसी के सचिव रोहित चौधरी, पूर्व विधायक पंकज मलिक सुबह दस बजे कार से दिल्ली से आगरा में जिला जेल पहुंचेंगे। यहां जेल में निरुद्ध गौरव से मिलेंगे।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें