फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चीफ प्रॉक्टर पर छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, विश्वविद्यालय में एनएसयूआई ने किया हंगामा

Fri, 23 Dec 2022 06:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में छात्र को थप्पड़ मारने पर हंगामा हो गया। एनएसयूआई ने चीफ प्रॉक्टर पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उनके कार्यालय का घेराव भी किया। 
विज्ञापन
छात्रों की चीफ प्रॉक्टर से हुई बहस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में छात्र को थप्पड़ मारने पर एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया) ने शुक्रवार को हंगामा किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चीफ प्रॉक्टर (मुख्य प्रानुशासक) कार्यालय का घेराव किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और छात्रों को शांत कराया।

विज्ञापन


एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे बीएससी के छात्र अमन को चीफ प्रॉक्टर ने थप्पड़ मारा। परिचय पत्र जांच के नाम पर पार्क में बैठे छात्रों से अभद्रता की और धक्का मारते हुए गेट से बाहर कर दिया। इस पर छात्रों ने दाऊदयाल संस्थान पर धरना दिया। 

छात्रों ने लगाया यह आरोप 

यहां से इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी स्थित मुख्य प्रानुशासक कक्ष का घेराव कर नारेबाजी की। हंगामा करने पर पुलिस पहुंची। छात्रों ने बताया कि चीफ प्रॉक्टर की टीम ने छात्रों से अभद्रता और मारपीट करते हुए पार्क से बाहर निकाला है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार ने कहा कि अभी तक विश्वविद्यालय सभी छात्रों को परिचय पत्र भी उपलब्ध नहीं करा पाया है। 

उन्होंने कहा कि सात दिन में सभी को परिचय पत्र नहीं मिला तो धरने पर बैठ जाएंगे। इस पर पुलिस ने पार्क में बैठने की अनुमति दे दी है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनुप्रताप सिंह ने कहा कि बाहरी तत्व परिसर में आकर माहौल खराब करते हैं, पढ़ाई के वक्त ये पार्क में बैठते हैं। जब छात्रों से उनकी कक्षा के बारे में पूछा तो शिक्षकों से ही अभद्रता करने लगे। प्रदर्शन में कुलदीप दीक्षित, हेमंत सिंह, सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन

दीवारों पर पोस्टर चिपकाए तो होगी कानूनी कार्रवाई

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश और कुलपति प्रो. आशु रानी के खिलाफ छात्र संगठनों की ओर से लगाए गए पोस्टर की घटनाओं के बाद प्रानुशासक समिति भड़क गई है। अब परिसर और संकायों की दीवारों पर पोस्टर चिपकाना और लेखन किए जाने पर कानूनी कार्रवाई करेगी। इस बाबत पत्र जारी कर प्रानुशाषक समिति ने छात्रों को चेतावनी दी है। 

चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनुप्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय और विभिन्न संकाय की दीवारों, कक्षों की दीवारों पर पोस्टर लगाने समेत अन्य तरीके के लेख लिखे हैं, इससे शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है, स्वच्छता भी प्रभावित हो रही है। सभी संकाय अध्यक्षों से उनके परिसर में ऐसा होने पर तत्काल रिपोर्ट मांगी है और संबंधित छात्र और संगठन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें