घटना स्थल का निरीक्षण कर एसपी ने आरोपियों को जल्द चिह्नित कर कार्रवाई का आश्वासन लोगों को दिया। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि ठेका बोली को लेकर सेवायतों में आपसी विवाद है, माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है। जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदू जागरण मंच ने दी तहरीर
मूर्ति तोड़ने के मामले में हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह निवासी जतीपुरा ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सीओ राम मोहन शर्मा को तहरीर दी है। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन किया जाएगा। एसपी ने बताया कि गिरिराज पर्वत पर अराजक तत्वों ने कुछ शिलाएं व मूर्तियां खंडित की हैं। तहरीर मिली है, इसकी जांच कराई जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।