फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आगरा विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग तेज, एनएसयूआई और सपा छात्रसभा ने किया प्रदर्शन

Tue, 30 Aug 2022 02:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

छात्र नेताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय में छात्रों के सामने तमाम समस्याएं होती हैं जिनमें से दाखिला से लेकर हॉस्टल आदि होती हैं, लेकिन 2017 से आगरा विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं, जो छात्रों के हित में नहीं है।
विज्ञापन
एनएसयूआई और सपा छात्रसभा ने किया जोरदार प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विश्विद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग से संबंध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह का घेराव कर छात्र परिषद के गठन का निर्णय वापस लिए जाने की मांग की गई। वर्ष 2017 के बाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव हुए नहीं। कुलसचिव ने कहा कि प्रभारी कुलपति से वार्ता के बाद छात्र संघ चुनाव कराए जाने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


छात्र नेताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय में छात्रों के सामने तमाम समस्याएं होती हैं जिनमें से दाखिला से लेकर हॉस्टल आदि होती हैं, लेकिन 2017 से आगरा विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं, जो सही नहीं है। 2017 में हुए आखरी बार के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र संघ के चुनावों में जीत दर्ज की थी, लेकिन उसके बाद से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए। अब सपा छात्र सभा, एनएसयूआई जैसे छात्र संगठन एक बार फिर से छात्र संघ चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। पिछले दो  तीन सालों से यह मांग उठती रही है, लेकिन इस बार फिर से यह मांग तेज हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें