भोगांव( मैनपुरी )। नेशनल महाविद्यालय में चल रहे रोवर्स रेंजर्स स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन प्रशिक्षणार्थियों ने बिना बर्तन के भोजन बनाकर अतिथियों को खिलाया।
शिविर के अंतिम दिन प्रशिक्षणार्थियों ने बिना बर्तन के भोजन बनाना, गांठ बांधना, मीनार निर्माण, तंबू व पुल निर्माण आदि का बारीकियों को समझा। छात्राओं ने एक कदम स्वच्छता की ओर नाटक का मंचन कर स्वास्थ्य एंव स्वच्छता का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. आशारानी वर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण में सहभाग करने वालों छात्रों के अंदर चारित्रिक सामाजिक व नैतिक विकास अन्य की तुलना में अधिक होता है। प्रशिक्षण के माध्यम से सेवा भाव का जज्बा पैदा किया जाता है। स्काउट गाइड के प्रभारी डॉ. अवधेश कुमार ने स्काउड व गाइड झंडा रोहण स्काउट गाइड प्रार्थना, स्काउट गाइड गीत, प्रतिज्ञा, धवज माप, स्वच्छता स्काउट चिन्ह आदि से संबंधित नियमों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर डॉ. वंदना सक्सेना, डॉ. राजेश चौहान, डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. रनवीर सिंह, डॉ. डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. आदित्य गुप्ता, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. फतेह सिंह, डॉ. अनुलेशपाल आदि लोग मौजूद रहे।