फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस- संगीनों के साए में रहेगा जिला, चप्पे चप्पे पर रहेगा कड़ा पहरा

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कासगंज पुलिस लाइन में रंगोली सजातीं छात्राएं। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलेभर में गणतंत्र दिवस पर कड़ी चौकसी के इंतजाम किए गए हैं। संगीनों का साया रहेगा। सुरक्षा के बीच गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जाएगा। कासगंज, सहावर और गंजडुंडवारा को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखते हुए में विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए। जबकि अन्य कस्बे भी संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। धारा 144 का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिला 6 जोन और 20 सेक्टर में विभाजित कर दिया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में 26 जनवरी पर तिरंगा यात्रा का विवाद गहरा गया था। इस विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। तिरंगा यात्रा में शामिल युवक अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन की गोली लगने से मौत हो गई थी। शहर में जगह-जगह आगजनी की घटनाएं हुईं। इस घटना के बाद से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम करती है। इसी के चलते बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की कड़ी नजर रहेगी। डीएम सीपी सिंह और एसपी सुशील घुले ने अधीनस्थों को निर्देशित किया है कि वह विशेष सतर्कता बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें