फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीदार-ए-ताजः अब शनिवार और रविवार को 50 की जगह 100 रुपये का होगा एंट्री टिकट 

Fri, 14 Dec 2018 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताजमहल पर स्टेप टिकट यानी मुख्य गुंबद के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लगाने के बाद प्रवेश टिकट भी महंगा करने की तैयारी है। वीकएंड यानी शनिवार और रविवार को प्रवेश टिकट दर 50 की जगह 100 रुपये करने का प्रस्ताव है। 

विज्ञापन


ताजमहल में भीड़ नियंत्रण के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने यह प्रस्ताव रखा है। साथ ही अधिकारियों से टिकट महंगा करने के असर की जानकारी मांगी गई है।
ताजमहल के दीदार के लिए अक्तूबर में ही प्रवेश शुल्क 40 से बढ़ाकर 50 रुपये किया गया है। अब वीकएंड पर प्रवेश टिकट की दर बढ़ाने को लेकर मंत्रालय के अधिकारियों का मानना है कि टिकट महंगा होने से अन्य दिनों में ताज के दीदार के लिए लोग ज्यादा आएंगे। 
विज्ञापन


वहीं, एएसआई के कुछ अधिकारियों का तर्क है कि देशभर से आने वाले सैलानियों की भीड़ पर टिकट महंगा करने का कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा शुक्रवार को नमाज के दौरान पूर्वी और पश्चिमी गेट बंद कर, खान ए आलम वाला छोटा गेट खोलने के प्रस्ताव पर भी अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें