फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट एयर बैलून राइड: 200 फीट ऊपर से देखें ताज, एक घंटे की होगी सवारी; शुरू हुई तैयारी

Tue, 12 Dec 2023 12:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

हॉट एयर बैलून से ताज के हवाई दर्शन का रोमांच मिलेगा। ये सवारी एक घंटे की होगी, जिसमें 200 मीटर ऊपर तक हॉट एयर बैलून उड़ान भरेगा।
 
विज्ञापन
हॉट एयर बैलून शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हॉट एयर बैलून से पर्यटकों को अब ताजमहल के हवाई दर्शन का रोमांच मिलेगा। दिल थामने वाले इस नजारे के लिए एक घंटे की सवारी की जा सकेगी। हवा में 200 मीटर की ऊंचाई तक यह उड़ान भरेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पर्यटकों का रात्रि प्रवास बढ़ाने और पर्यटन में नया रोमांच जोड़ने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने हॉट एयर बैलून राइड की योजना बनाई है। हाथी घाट से ताजमहल के पीछे नगला पैमा तक उड़ान होगी। एक बैलून होगा, जिसमें एक बार में आठ पर्यटक बैठ सकेंगे। दो पायलट होंगे। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि 20 दिसंबर के आसपास टेंडर खोले जाएंगे। जो फर्म राइड के लिए सबसे कम शुल्क लेगी और बेहतर सुविधाएं देगी, उसे हॉट एयर बैलून के संचालन का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें -  यूपी: स्कूल के टॉयलेट में 8वीं कक्षा की छात्रा संग आखिर क्या हुआ? सीसीटीवी फुटेज गायब; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद की फर्म कराएगी स्काई डायनिंग
ताजगंज, मोक्षधाम स्थित चंद्रशेखर पार्क में स्काई डायनिंग प्रोजेक्ट के लिए हैदराबाद की फर्म तैयार हो गई है। एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है। नये साल तक प्रोजेक्ट शुरू करने का प्रयास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें