फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अब 25 मिनट में पहुंचें दयालबाग से खंदौली

Thu, 12 Nov 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
यमुना के पोइया घाट पर बने पांटून पुल से गुजरते वाहन, स्रोत संवाद
विज्ञापन
आगरा। यमुना के पोइया घाट पर पांटून पुल बुधवार को शुरू हो गया। इससे दयालबाग और खंदौली की राह आसान हो गई। डेढ़ घंटे में तय होने वाली दूरी घटकर मात्र 25 मिनट की रह गई है। इसके साथ ही रामबाग और टेढ़ी बगिया पर लगने वाले जाम से भी राहगीरों को निजात मिल गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने पांटून पुल का कार्य पूरा कर आवागमन शुरू करा दिया है। कुछ छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा किया जा रहा है। बुधवार को इस पर हजारों की संख्या में वाहन गुजरे। भगवान टॉकीज की ओर से खंदौली, सादाबाद, हाथरस, आविदगढ़, मुड़ी, मई की तरफ जाने के साथ-साथ अन्य सैकड़ों गांव के लिए लोगों का आवागमन बना रहा। उन्हें भाई दूज पर रामबाग, टेढ़ी बगिया, वाटरवर्क्स पर जाम लगने वाले चौराहों से नहीं गुजरना पड़ा। पहले त्योहारों पर राहगीर इन्हीं जगह जाम में फंसकर परेशान रहते थे।
पोइया घाट पर खंदौली वाले किनारे की तरफ गैस पाइपलाइन का एक बड़ा गड्ढा खुदा पड़ा है। रास्ते के किनारे पर पीपल का बड़ा पेड़ है। इससे वाहनों को कच्चे रास्ते से निकलने में परेशानी हो रही है। उन्हें लोहे की चद्दरों और पीपों के पास से गुजरना पड़ रहा है। पोइया गांव के मुन्ना लाल ने बताया कि इस गड्ढे को 20 दिन से ज्यादा हो गए। गैस कंपनी वालों ने भरा नहीं। इससे बड़ा हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें