फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भावना एस्टेट रोड पर टकराई कार, दो युवक घायल

Thu, 12 Nov 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
राम रघु आनंदा फेज 2 के सामने हुई कारों की टक्कर के बाद मौके पर मौजूद लोग।
विज्ञापन
आगरा। भावना एस्टेट रोड स्थित राम रघु आनंदा फेज-2 के सामने बुधवार दोपहर तेज रफ्तार स्विफ्ट और एक्सयूवी गाड़ियों में टक्कर हो गई। कार सवार दो युवक घायल हो गए। परिजन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि कार मालिकों ने कोई शिकायत नहीं की है।सिकंदरा पुलिस के मुताबिक, हादसा दोपहर करीबन 3 बजे हुआ। दोनों कार आमने-सामने से टकराई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि उनके अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही एक्सयूवी कार का अगला हिस्सा नाले में जा घुसा। वहीं दूसरी गाड़ी फुटपाथ के पास जाकर रुक गई। हादसा देखकर लोग जुट गए। उन्होंने घायलों को बाहर निकाला। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि कार मालिकों की शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें