कासगंज। कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने पर जिलेभर में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस एवं प्रशासन ने विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है। डीएम और एसपी ने अधीनस्थों को आदेश जारी कर दिए हैं। अब बिना मास्क के शहर में नो एंट्री रहेगी।
संक्रमण का खतरा तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले में एक साथ 39 संक्रमित मिले। जिसको लेकर जिला प्रशासन की चिंताएं बढ़ गईं। डीएम हर्षिता माथुर ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि वे कोरोना की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराएं। वहीं एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने अधीनस्थों को बैरियर चेकिंग प्रभावी करने के आदेश दिए हैं। चेतावनी दी है कि बिना मास्क के एंट्री करने वालों पर कार्रवाई करें। लोगों को गाइडलाइन का पालन कराएं।
- अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभियान चलाएं और लोगों को गाइडलाइन का प्रभावी ढंग से पालन कराएं। बाजारों में निकलकर दुकानदारों को पालन कराने के लिए प्रेरित करें।- हर्षिता माथुर, डीएम।
- बैरियरों पर चेकिंग शुरू करा दी गई है। चेकिंग के दो मायने हैं। एक तो चुनाव व्यवस्था और दूसरा कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता। बिना मास्क के बैरियरों से एंट्री नहीं दी जाएगी- रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।