फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में लापरवाही पर 33 सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विकास कार्यों में अनदेखी और गड़बड़ी मिलने पर डीपीआरओ ने 33 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीआरओ ने एक सप्ताह में स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले की सभी पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों और पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए पंचायतों के पास पर्याप्त धन है। इसके बावजूद पंचायत सचिव लापरवाही कर रहे हैं।
डीपीआरओ द्वारा किए गए निरीक्षण में 33 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों और शौचालयों के निर्माण में गड़बड़ी सामने आई। इनमें से कई पंचायतों में शौचालयों का निर्माण तो किया गया लेकिन काम मानकविहीन है। डीपीआरओ ने सख्ती दिखाते हुए संबंधित पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 22 ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण में ढिलाई और गड़बड़ी पर नोटिस।
- 11 पंचायत सचिवों को पंचायत भवनों के निर्माण में ढिलाई पर नोटिस।
वर्जन-
- पंचायत भवनों और शौचालयों के निर्माण में ढिलाई पर पंचायत सचिवों को नोटिस दिए गए हैं। कुछ पंचायतों में शौचालयों का निर्माण मानकविहीन कराया गया है। सभी लापरवाह सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

- श्रीकांत यादव, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें