फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारे जमीं पर की बाल कलाकार खुशी नागर का किया सम्मान

विज्ञापन
कासगंज में श्री चित्रगुप्ता सभा के सदस्य बाल गायक खुशी नागर व हास्य कवि निर्मल सक्सेना का सम्मान - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। श्री चित्रगुप्त सभा ने मोहल्ला मोहन गली कायस्थान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में ‘तारे जमीं की’ बाल कलाकार खुशी नागर एवं जिला के हास्य कवि निर्मल सक्सेना का सम्मान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी नितिन जौहरी और संजय सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। जिलाध्यक्ष अनुज जौहरी ने कहा कि यह जनपद के लिए गर्व की बात है कि सोरों की बाल कलाकार खुशी नागर ने ‘तारे जमीं पर’ नाटक में काम किया है। हास्य कवि निर्मल सक्सेना भी अपनी प्रतिभा से जिले और समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी का आभार जताया। इस दौरान भजन और गीत भी प्रस्तुत किए गए।
हास्य कवि निर्मल सक्सेना ने अपनी रचनाओं से सभी को गुदगुदाया। जिला महामंत्री मनीष कुदेशिया, वीना सक्सेना, पारुल सक्सेना, संगीता, आकांक्षा सक्सेना, अल्पना, याची सिन्हा, नव्या, आयुषी, परी, पीयूष सक्सेना, कृष्णा जौहरी, राम कुमार जौहरी, कौशल, अर्जुन, सुधीर, प्रशांत, करन आदि मौजूद रहे। संचालन अचिंत सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें