फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 250 लैब को नोटिस... देनी होगी डेंगू-मलेरिया की रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग भी कराएगा जांच

Sat, 20 Jul 2024 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया का मरीज मिलने पर रिपोर्ट और नमूना स्वास्थ्य विभाग को देना होगा। जांच रैपिड किट या एलाइजा से की गई है, इसकी भी जानकारी देनी होगी।
 
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बनाया गया डेंगू वार्ड।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने 250 पैथोलॉजी लैब संचालकों को नोटिस दिए हैं। इनको डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया का मरीज मिलने पर रिपोर्ट और नमूना स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। जांच रैपिड किट या एलाइजा से की गई है, इसकी भी जानकारी देनी होगी। डेंगू-मलेरिया की जांच के नाम पर उगाही से बचने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में करीब 250 लैब पंजीकृत हैं। इनमें किसी मरीज के डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया की पुष्टि होती है तो इसका नाम, पता, फोन नंबर और नमूना स्वास्थ्य विभाग को भेजना होगा। जांच रैपिड किट या फिर एलाइजा से की है, इसका भी जिक्र किया जाएगा। एलाइजा जांच को ही पुष्ट माना जाता है।

 मौसमी बीमारियों में कई लैब संचालक रैपिड किट की जांच से ही बीमारी बताकर मोटी फीस वसूलते हैं। नमूना आने के बाद स्वास्थ्य विभाग एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में जांच कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें