डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने 228 बीएड कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। इन कॉलेजों की संबद्धता 30 जून 2020 को समाप्त होने जा रही है। 15 मार्च तक संस्थान में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा की स्थिति में कॉलेजों के नाम बीएड सत्र-2020-22 की काउंसलिंग में शामिल नहीं किया जाएगा। छात्र-छात्राएं आवंटित नहीं हो पाएंगे। सूची में आगरा जिले के 51 कॉलेजों के नाम हैं।
कुलसचिव की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि अस्थायी संबद्धता वाले कॉलेजों को एक वर्ष के लिए संबद्धता बढ़ाने का पत्र दिया गया था। पत्र में कॉलेजों की कमियों का भी उल्लेख किया गया था।
अधिकांश कॉलेजों के निरीक्षण में पाया जाता है कि शिक्षक मानक के अनुरूप अनुमोदित नहीं हैं। अनुमोदित शिक्षकों के नाम विश्वविद्यालय से संबद्ध दूसरे कॉलेजों में भी पाए गए हैं। वहीं कुछ कॉलेजों के सोसाइटी के पंजीकरण और प्रबंध समिति के गठन कालातीत (चुनाव नहीं कराए गए) हो चुका है।