हत्या के मामले में वांछित आरोपी घर पर 84 बीएनएस की कार्रवाई करते हुए पुलिस
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर हाजिर नहीं होने पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई है। पुलिस के मुताबिक दुल्हारा गांव के सुरेश की हत्या की प्राथमिकी थाना फतेहपुर सीकरी में दर्ज है। इसमें आरोपी वीरी सिंह निवासी भाहई थाना मलपुरा की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी फरार है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के 4 फरवरी तक हाजिर नहीं होने पर चल व अचल संपत्ति कुर्क किए जाने की नोटिस चस्पा की है।
हत्या के मामले में वांछित आरोपी घर पर 84 बीएनएस की कार्रवाई करते हुए पुलिस
हत्या के मामले में वांछित आरोपी घर पर 84 बीएनएस की कार्रवाई करते हुए पुलिस