फोटोसौंन में एक ही रात में 9 नलकूपों से केबल एवं झटका मशीनों की बैटरियां चोरी, किसानों में आक्
खेरागढ़। गांव सोन में शनिवार रात को चोर 9 किसानों के नलकूपों से करीब एक लाख से अधिक कीमत की विद्युत केबल एवं बैटरी चोरी कर ले गए। क्षेत्र में लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं से किसान परेशान हैं। पीड़ित किसान चंद्रभान सिकरवार ने बताया कि भूपेंद्र, रामनिवास, रामनरेश, चंद्रभान, अमरेश, प्रदीप, शिवकुमार उर्फ वकील एवं दिलीप सिंह के खेतों पर लगे नलकूपों से चोर केबिल, स्टार्टर, झटका मशीन, बैटरी व चार्जर ले गए। दूधाधारी चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। किसानों ने घटना के खुलासे की मांग की है।