फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में लापरवाही पर दो अधिकारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जांच में लापरवाही करना दो अधिकारियों को भारी पड़ गया। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जांच आख्या उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

करहल के गांव जयसिंहपुर निवासी राजेश कुमार ने जनवरी 2020 में उपमुख्यमंत्री से ग्राम पंचायत बिरसिंहपुर और तरौलिया में प्रधान और सचिव द्वारा फर्जीवाड़ा करने की शिकायत की थी। उपमुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस पर तत्कालीन सीडीओ नगेंद्र शर्मा ने भूमि संरक्षण अधिकारी विजय सिंह और अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग बरनाहल को जांच सौंपी थी।
अब तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। शिकायतकर्ता की अपील पर सीडीओ ईशा प्रिया ने जांच अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। इसमें उन्होंने तीन दिन में जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के लिए कहा है। डीपीआरओ को भी उन्होंने पत्र भेजकर जांच के लिए सभी अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए लिखा है।
विज्ञापन

अभिलेख बनते रहे हैं जांच में रोड़ा
ग्राम पंचायत बिरसिंहपुर और तरौलिया की जांच में अभिलेख रोड़ा बनते रहे हैं। इसके लिए जांच अधिकारी की ओर से कई बार अभिलेखों की मांग की गई। ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सचिव रवि यादव ने अब तक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें