फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में जमा करें प्रपत्र नहीं तो समाप्त होगी मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र जमा न करने पर प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के 12 कॉलेजों को अंतिम नोटिस जारी किया है। तीन दिन के अंदर प्रपत्र जमा न करने की स्थिति में मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों से शिक्षा सत्र 2019-20 के तहत शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र जमा कराए जाने थे। इसके लिए पूर्व में 31 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। बाद में धीरे-धीरे यह तिथि बढ़ती गई। जिले के 12 कॉलेजों ने बार-बार चेतावनी के बाद भी अब तक सूचना प्रणाली प्रपत्र जमा नहीं किए हैं। शुक्रवार को प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नाजर सिंह यादव ने सभी 12 कॉलेजों को तीन दिन में प्रपत्र जमा करने की चेतावनी दी है। तीन दिन के अंदर प्रपत्र जमा न होने पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

इन कॉलेजों ने अभी तक नहीं जमा किए प्रपत्र
- महाराजा तेज सिंह उ.मा. विद्यालय हिमायुंपुर
- सेंट जीबीएन इंटर कॉलेज शाहजहांपुर
- आरडी शिक्षा सदन उ.मा.वि.देवपुरा
- स्वामी नित्यांनद इंटर कॉलेज किशनी
- आदर्श किसान सार्वजनिक उ.मा. विद्यालय मकोया
- एसबीएलआर शिक्षण संस्थान निहालपुर
- जबर सिंह शिक्षा निकेतन उ.मा.विद्यालय किशनी
- प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुरैया
- प्रयाग सिंह, काली शंकर उ.मा. विद्यालय खिरिया
- प्रभा देवी इंटर कॉलेज जैली बिछवां
- लल्लू सिंह इंटर कॉलेज मुरादपुर नगरिया
- एसएलआर उ.मा. विद्यालय दिवनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें