सभी पांच प्रधानों को धारा 95 छ के तहत प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन न करने को लेकर नोटिस जारी किए हैं। साथ ही उनसे जवाब भी मांगा है। संतोष जनक जवाब न देने पर वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज रहेंगे।
छाता और नंदगांव ब्लाक के गांव दहगांव, हताना, फालेन, खरौट व हुलवाना में सबसे ज्यादा पराली जलाई गई। ग्राम प्रधानों ने अपने गांव के किसानों को पराली जलाने से नहीं रोका। इससे वातावरण प्रदूषित हुआ। सभी प्रधानों के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज किए हैं और नोटिस जारी किया गया है। - डॉ. प्रीतम सिंह, डीपीआरओ
उधर, मंगलवार को पुलिस ने कोसीकलां के गांव जाव से ही एक किसान को खेत में पराली जलाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उसे शांतिभंग में चालान कर भेज दिया गया। वहीं एक अन्य घटना में ग्वाले को रास्ते के कूड़े में आग लगाने पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।