फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने पर तीन कांच इकाइयों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वायु प्रदूषण की मार से जूझ रही सुहागनगरी के कारखानों में प्रतिबंध के बावजूद डीजल चलित ग्लास कटिंग मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। वायु प्रदूषण के कारकों की रोकथाम और चिह्नीकरण में जुटे पीसीबी अफसरों को तीन कांच ग्लास इकाइयों में डीजल चलित मशीनों से ग्लास कटिंग का काम होता मिला। संबंधित इकाई संचालकों को कारण बताओ नोटिस के साथ ही मशीनों को तुरंत बंद कराने के निर्देश जारी किए गए अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन

टीटीजेड में शामिल फिरोजाबाद में डीजल चलित जनरेटर एवं कारखानों में कांच चूड़ी और ग्लास कटिंग के कार्य में डीजल चलित मशीनों का प्रयोग प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ कांच व चूड़ी इकाइयों में डीजल चलित मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। शुक्रवार को पेट्रोलिंग के लिए निकली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को मै. हिमालयन आर्ट एंड क्राफ्ट सीता नगर, नगला भाऊ, ध्रुव ग्लास वर्क्स नगला भाऊ और सिंह ग्लास इंटरनेशनल तहसील सदर के पास में डीजल चलित ग्लास कटिंग मशीनें चलती मिलीं।
क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ मनोज कुमार के मुताबिक तीन इकाई संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में डीजल चलित मशीनों का संचालन तुरंत बंद कराने और भविष्य में पुनरावृत्ति करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें