मैनपुरी। कुसमरा के महाबोधि लॉ कालेज में लीगल एड क्लीनिक में मंगलवार को निरीक्षण के दौरान लीगल एड क्लीनिक में तैनात पीएलवी (पैरालीगल वालंटियर) गैर हाजिर मिले। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने पीएलवी को नोटिस जारी किया है। पीएलवी से कार्य में लापरवाही बरतने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर महाबोधि लॉ कालेज में लीगल एड क्लीनिक का संचालन शुरू किया गया है। कुसमरा के महाबोधि लॉ कालेज में लीगल एड क्लीनिक में शिवेंद्र सिंह को पैरालीगल वालंटियर के रूप में तैनात किया गया है। मंगलवार को कुसमरा के महाबोधि लॉ कालेज में संचालित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण करने पहुंचे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी को पीएलवी शिवेंद्र सिंह गैर हाजिर मिले।
कालेज के प्राचार्य गोरेलाल, लीगल एड क्लीनिक संचालन प्रभारी गोविंद कुमार से प्राधिकरण सचिव ने लीगल एड क्लीनिक के संचालन के संबंध में पूछताछ की। लीगल एड क्लीनिक के अभिलेखों का निरीक्षण करके प्राचार्य और प्रभारी को निर्देश दिए। हिदायत दी कि लीगल एड क्लीनिक का संचालन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के तहत ही किया जाए। इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह, पीएलवी सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।