फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक से होने पर अनुपस्थित दो सचिवों समेत चार को नोटिस जारी, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर बृहस्पतिवार को बैठक बुलाई गई। बैठक में दो पंचायत सचिव और दो तकनीकी सहायक बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगने के साथ ही अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में सभी नौ ब्लॉकों के पंचायत सचिव और तकनीकी सहायकों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में उपायुक्त मनरेगा पीसी राम ने ग्राम पंचायत वार कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में विकास खंड घिरोर की ग्राम पंचायत शाहजहांपुर के पंचायत सचिव मनोज कुमार और तकनीकी सहायक शशिकांत सागर ग्राम पंचायत फेरती के सचिव रवि कुमार और तकनीकी सहायक श्रीकृष्ण बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे। उपायुक्त मनरेगा ने दोनों सचिवों का वेतन रोकने और दोनों तकनीकी सहायकों का मानदेय रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्हें नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण न देने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में स्कूलों की बाउंड्रीवाल और मनरेगा कार्यों की समीक्षा की। पूर्व में चयनित 20 स्कूलों की बाउंड्रीवाल के कार्य की समीक्षा में कुछ जगह कार्य आरंभ न होने की सूचना मिली। वहीं कुछ जगह विवाद के कारण काम शुरू न होने की जानकारी सचिवों ने दी। इस पर जल्द निदान का आश्वासन दिया गया। वहीं मनरेगा कार्यों में तेजी लाने के लिए भी निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें