फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हेलमेट पहनने के प्रति अरुचि हो सकती है जानलेवा

Tue, 25 Nov 2025 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 5 बिना हेलमेट बाइक पर बच्चों को आगे पीछे बैठाकर ले जाता अभिभावक
विज्ञापन
मैनपुरी। यातायात नियमों का पालन नहीं हो रहा, इसी वजह से सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाने से परहेज करते हैं। उनकी यह लापरवाही उनकी जानलेवा साबित हो रहा है। दरअसल, हाल ही में कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दो पहिया वाहनों पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया। इसमें बाइक पर पीछे बैठने वाले बच्चों के लिए सेफ्टी हॉर्नेश और क्रैश हेलमेट अनिवार्य करने के लिए कहा गया है। स्थानीय स्तर यातायात नियमों के पालन के संबंध में स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। अव्यस्क तो दूर परिपक्व वाहन चालक भी दोपहिया वाहनों पर चलते समय हेलमेट का प्रयोग नहीं करते। अभिभावक भी अपने बच्चों को दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट पहने छोड़ने जाते हैं। कई बार एक बाइक पर तीन से चार लोग सवार होकर आते-जाते दिख जाते हैं। हेलमेट नहीं पहनना जानलेवा साबित हो सकता है। नवंबर माह में पुलिस लोगों को नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए यातायात माह का आयोजन करती है। इस दौरान लोगों को हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाने, सीमित संख्या में सवारी बैठाने आदि नियमों के बारे में जागरूक करती है।
विज्ञापन

केस 1... थाना क्षेत्र दन्नाहार के गांव त्रिलोकपुर निवासी 30 वर्षीय रोहित कुमार पांच जुलाई मंगलवार को घिरोर किसी काम से गए थे। उनके साथ 27 वर्षीय पत्नी प्रीती व आठ वर्षीय पुत्र अंशू व चार वर्षीय माहिर भी था। घिरोर से वापस गांव आते समय थाना क्षेत्र में गांव हविलिया के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनके दो बच्चों की मौत हो गई थी।
केस 2...
बेवर में दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनाें भाई एटा जिले के रहने वाले थे। किशनी में आयोजित शादी समाराेह से वापस आते समय ये हादसा हुआ था। बताया गया कि दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहन रखा था।

फोटो 5 बिना हेलमेट बाइक पर बच्चों को आगे पीछे बैठाकर ले जाता अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें