फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डंडे से महिला की नाक फोड़ी, जमीन पर गिराकर पीटा

विज्ञापन
पिटाई से घायल हुई किन्दरपुरा की अनीता - फोटो : भाजपा नेता के साथ डीएम से मिलने जाते गृहस्वामी व व्यापारी।
विज्ञापन
बाह। पति की पिटाई का विरोध करने पर बाह में महिला की डंडे से नाक फोड़ दी गई। वहीं चित्राहाट में गालीगलौज के विरोध पर महिला को पीटकर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन




किंदरपुरा गांव में रविवार की शाम जमीन के विवाद में कमलेश के साथ परिवार के लोग मारपीट कर रहे थे। चीख पुकार पर कमलेश को बचाने के लिए पत्नी अनीता पहुंची। आरोप है कि परिवार के लोगों ने डंडे से प्रहार कर उनकी नाक फोड़ दी। अनीता ने पुलिस को बताया कि नाक से खून बहने के बाद भी नहीं छोड़ा। जमीन पर गिरा कर लात-घूसों से पीटा। भीड़ जमा होने पर आरोपी जाने से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं, चित्राहाट के नगला इमली की कीर्ति देवी के साथ पड़ोसियों ने गाली-गलौज के विरोध पर लात-घूसों, लाठी-डंडों से पिटाई की थी। शोर मचाने पर बस्ती के लोग आए, तब उसे छोड़ा था। कीर्ति देवी की तहरीर पर चित्राहाट पुलिस ने पड़ोस के राजाराम की पत्नी सीमा देवी, बेटे गोला, नीरज कुमार एवं तेजपाल के बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें