फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताज के टिकट ही नहीं, गोल्फ कार्ट के लिए भी कतार, करना पड़ रहा घंटों इंतजार

Tue, 22 Nov 2022 04:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पूर्वी गेट पर शिल्पग्राम से 800 मीटर और पश्चिमी गेट अमरूद टीला पार्किंग से पर्यटकों को 1200 मीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है, जो बच्चों और बुजुर्ग पर्यटकों के लिए बेहद परेशानी भरा है। 
विज्ञापन
गोल्फ कार्ट के लिए भी कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल में टिकट और प्रवेश के लिए ही नहीं, शिल्पग्राम पार्किंग में गोल्फ कार्ट के लिए भी पर्यटकों को कतार लगानी पड़ रही है। घंटों के इंतजार के बाद उन्हें गोल्फ कार्ट मिल पा रही है, वहीं बहुत से पर्यटक परेशान होकर पैदल ही ताजमहल तक जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


टूरिस्ट सीजन में ताजमहल में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है लेकिन गोल्फ कार्ट की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। बैटरी बसों का संचालन भी नहीं हो रहा है। पूर्वी गेट पर शिल्पग्राम से 800 मीटर और पश्चिमी गेट अमरूद टीला पार्किंग से पर्यटकों को 1200 मीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है, जो बच्चों और बुजुर्ग पर्यटकों के लिए बेहद परेशानी भरा है। 

भारतीय और विदेशी सैलानियों ने गोल्फ कार्ट, ताजमहल के टिकट, सुरक्षा जांच कतार और फिर अंदर मकबरे के लिए टिकट खरीदने तथा दीदार के लिए लंबी कतारों के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए हैं। इससे शहर की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन


500 रुपये वसूल रहा एडीए
ताज के टिकट पर एडीए 500 रुपये पथकर वसूल रहा है, पर बदले में पर्यटक को क्या सुविधा दे रहा है। गोल्फ कार्ट के भी पैसे ले रहे हैं, पर वह भी घंटों के इंतजार के बाद मिल रही है। कई बार पर्यटक पैदल ही 800 मीटर दूरी तय कर रहे हैं। यह बेहद खराब हालात हैं। - शमशुद्दीन, अध्यक्ष, आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन

पर्यटकों को हो रही परेशानी
ताज देखने आगरा आने वाले पर्यटकों को यहां आते ही परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह अच्छे संकेत नहीं हैं। कागजों में कितनी भी स्मार्ट सिटी बना लें, पर पर्यटन सुविधाओं की बदहाली शहर की छवि खराब कर चुकी है। बैटरी बसें, इलेक्ट्रिक बसें हैं, तो उन्हें ताज पर पर्यटकों को ले जाने में इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहे। - संजीव जैन, उपाध्यक्ष होटल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें