फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवाल उठाने वाले देश के प्रति वफादार नहीं - परिकर 

Fri, 07 Oct 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले नेताओं को रक्षा मंत्री का जवाब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले नेता देश के प्रति वफादार नहीं है। मीडिया ने सेना के पराक्रम के सुबूत पेश कर दिए हैं। अब सरकार को वीडियो जारी करने की जरूरत नहीं। कार्रवाई सौ फीसदी सटीक रही। उन्होंने कहा कि वह सीधे आदमी जरूर हैं, लेकिन बात देश की सुरक्षा की हो तो टेढ़े हो जाते हैं। देश की रक्षा के लिए जो भी जरूरी होगा, वह किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंचकुइया स्थित जीआईसी ग्राउंड पर आयोजित अपने सम्मान समारोह में भाग लेने आए रक्षा मंत्री ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से दुश्मन बौखला गया है। छोटे-मोटे हमले हो सकते हैं, इसलिए अलर्ट रहने की जरूरत है। साथ ही हमें देश के भीतर बैठे गद्दारों से भी सतर्क रहना होगा।
उन्होंने रक्षा मंत्री के पद की मर्यादा का हवाला देते हुए कहा कि ज्यादा कुछ नहीं कह सकते, कुछ लोगों को बुरा लग जाएगा। लेकिन इतना बता देना चाहते हैं कि देश की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमाएं सुरक्षित हैं। सेना ने जिगर और शौर्य के दम पर सर्जिकल स्ट्राइक में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

परिकर ने बताया कि वह पांच घंटे चैन की नींद सोते हैं। लेकिन जब सेना की सिक्स डोगरी रेजीमेंट के जवान शहीद हुए तो एक पल भी नहीं सोए। इसी तरह उड़ी हमले के बाद पूरी रात जागते रहे।
 
पूर्व सैनिक बार्डर पर जाने को तैयार 
आगरा। रक्षा मंत्री ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा पर तनाव के हालात बने, तो उनके पास पूर्व सैनिकों के ढेरों ई-मेल आए। पूर्व सौनिकों ने कहा कि वे फिर से बार्डर पर जाकर युद्ध लड़ने के लिए तैयार हैं। उनके इस जज्बे की जितनी भी तारीफ की जाए, कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें