फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एआई से कारीगरी...खूबसूरती के लिए नाक-होठ की युवा करा रहे सर्जरी, खर्राटे की समस्या भी हो रही दूर

Sun, 13 Jul 2025 02:11 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

चिकित्सकों ने बताया कि हादसों में जबड़ा टूटने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें मल्टीपल फ्रैक्चर भी मिल रहे हैं। ऐसे में नई तकनीक से कृत्रिम जबड़े से मरीजों की समस्या कम हो रही है।
विज्ञापन
कार्यशाला में शामिल चिकित्सक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चोट, बीमारी के मुकाबले सुंदर दिखने के लिए लोग चेहरे, नाक, होठों की सर्जरी अधिक करा रहे हैं। इनमें 20-35 साल के युवाओं की संख्या अधिक है। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में एसोसिएशन ऑफ मैक्सिलोफेशियल सर्जंस ऑफ इंडिया की कार्यशाला में विशेषज्ञों ने व्याख्यान देते कॉस्मेटिक सर्जरी में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी (एआई) के बढ़ती महत्ता के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


डॉ. अत्रेय राजगोपाल ने बताया कि चेहरे पर कट, दाग होना, नाक छोटी, तिरछी, सपाट होना, होठ मोटे होना, मुहांसों से चेहरा खराब होने पर सर्जरी कराने वाले युवाओं की संख्या दोगुना तक बढ़ी है। छोटे शहरों में भी चलन तेजी से बढ़ा है। एआई की मदद से पसंदीदा आकार देना और सर्जरी आसान हो गई है।

स्कॉटलैंड के डॉ. एंड्रयू एडवर्ड ने बताया कि चोट, दुर्घटना या अन्य वजहों से चेहरा विकृत होने पर चेहरे की बनावट में सुधार कर सर्जरी कर रहे हैं। एआई से मर्ज ठीक होने के साथ मरीज दोबारा खूबसूरती पा रहे हैं। डॉ. रामकृष्ण शेनॉय ने बताया कि हादसों में जबड़ा टूटने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें मल्टीपल फ्रैक्चर भी मिल रहे हैं। ऐसे में नई तकनीक से कृत्रिम जबड़े से मरीजों की समस्या कम हो रही है।
विज्ञापन


कार्यशाला के अध्यक्ष डॉ. एसके कठारिया और सचिव डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि खर्राटों की समस्या भी युवाओं में बढ़ रही है। इससे सांस लेने में भी दिक्कत होती है। इसकी सर्जरी से बीमारी ठीक हो रही है। सरकारी कॉलेजों के साथ निजी अस्पतालों में इसकी सर्जरी के मामले भी बढ़ रहे हैं।

वॉकाथन निकाल स्वस्थ रहने का दिया संदेश
तीन दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन चिकित्सकों ने फतेहाबाद रोड से वॉकाथन निकालते हुए लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। डॉ. नरेश शर्मा, डाॅ. भगवानदास राय, डॉ. आतिश कुंदू, डॉ. निखिल पंडित, डॉ. आरके सिंह, डॉ. जीएस हाशमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें