फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में रेकी फिर चोरी...पहचान एप से हाथरस के बदमाश तक पहुंची पुलिस, मुठभेड़ में दबोचा

Mon, 12 May 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस ने पहचान एप की मदद से हाथरस के बदमाश की पहचान कर ली। घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई। 
 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बदमाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज और सदर में बंद घरों को निशाना बनाने वाले चोर को थाना सदर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसने एक माह पहले रोहता में बंद घर से 25 लाख से ज्यादा का सामान चोरी किया था। उसका साथी फरार है। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस पहचान एप से कुख्यात चोर तक पहुंची।
विज्ञापन


 
Trending Videos

एसीपी सदर सुकन्या शर्मा बताया कि ताजगंज और सदर इलाकों में हाथरस के गांव मीतई निवासी कुलदीप शर्मा चोरियां कर रहा था। वह 2023 में भी ताजगंज में चोरी के मामले में जेल जा चुका था। जेल से छूटने के बाद वह फिर से वारदात करने लगा। 11 मार्च को उसने रोहता के एक बंद घर में दिन में दो बार अपने साथी सचिन शर्मा के साथ रेकी की। इसके बाद अलमारी के लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के गहने, लाखों की नकदी साफ कर दी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कुलदीप के फुटेज मिल गए। इसके बाद पुलिस ने पहचान एप के माध्यम से कुलदीप की शिनाख्त कर ली।

शनिवार की रात को पुलिस ने चेकिंग के दौरान कुलदीप शर्मा को रोहता के पास रोकने की कोशिश की। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जो उसके पैर के निचले हिस्से में लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कुलदीप ने पूछताछ में बताया कि वह अकेले ही बंद घरों में चोरी करता है। सचिन को उसने पहली बार अपने साथ लिया था। वह भी हाथरस का रहने वाला है। घर में 25 लाख रुपये से अधिक का सामान मिला था, जिसका बंटवारा किया गया।
 
विज्ञापन

बहन की शादी के लिए छुपाए थे गहने
कुलदीप पहले भी चोरी करता रहा है। उस पर चोरी के तीन केस दर्ज हैं। रोहता में बंद घर में लाखों का माल चोरी करने के बाद उसने अपने घर के पिछवाड़े में खेत में गहनों को दबा दिया था। पुलिस ने खेत में खुदाई के बाद सोने के लाखों के गहने बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि दो दिन बाद बहन की शादी में देने के लिए उसने गहने छुपाए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें