फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति के चुनाव के लिए पहले दिन नहीं बिना नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए बुधवार से प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन एक भी नामांकन पत्र नहीं बिका। 27 अगस्त को सुबह 11 बजे से नामांकन दाखिल किए जाएंगे। प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी में जिला योजना समिति के 17 सदस्यों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी गई। दिन भर जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह द्वारा तैनात किए गए दो अधिकारी जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए मौजूद रहे। शाम पांच बजे तक कोई भी जिला पंचायत सदस्य नामांकन पत्र खरीदने के लिए नहीं पहुंचा। राज्य निर्वाचन आयोग ने सामान्य वर्ग के लिए नामांकन पत्र की कीमत पांच सौ रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपये निर्धारित की है। ये धनराशि चुकाकर जिला पंचायत सदस्य नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। बृहस्पतिवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। वहीं 27 अगस्त यानी शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने का समय पूर्ण होने के बाद उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। जांच के बाद 31 अगस्त को नाम वापसी और तीन सितंबर को मतदान और मतगणना प्रक्रिया संपन्न होगी। सभी कार्य जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से ही संपन्न होंगे।
----
नहीं जमा करनी होगी जमानत राशि
जिला योजना समिति के सदस्य के निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र की कीमत तो चुकानी होगी, लेकिन जमानत राशि नहीं जमा करनी होगी। निर्वाचन आयोग ने इस चुनाव को जमानत राशि से मुक्त रखा है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि जिला पंचायत सदस्य पूर्व में ही जमानत राशि जमा कर निर्वाचित हुए हैं, ऐसे में दोबारा जमानत राशि जमा कराने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

----
ये है चुनाव कार्यक्रम
-27 अगस्त सुबह 11 बजे से चार बजे तक नामांकन
-27 अगस्त शाम चार बजे से समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच
-31 अगस्त सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी
-03 सितंबर सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान
-03 सितंबर को अपराह्न तीन बजे के बाद मतगणना
----
जिला योजना समिति के सदस्यों का आरक्षण
-01 पद अनुसूचित जाति महिला
-02 पद अनुसूचित जाति
-02 पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
-03 पद अन्य पिछड़ा वर्ग
-03 पद महिला
-06 पद अनारक्षित
-17 हैं कुल सदस्यों के पद
----
-राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए प्रक्रिया की जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से ही चुनाव संबंधी कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

-महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें