फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव: फिरोजाबाद जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 3367 पदों के लिए नामांकन आज

Sun, 06 Jun 2021 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

जिले के सभी नौ ब्लाकों में नामांकन दाखिल होंगे। नामांकन का एक ही दिन होने के कारण भीड़ उमड़ने की संभावना है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम होने के दावे किए हैं। 
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले में ग्राम पंचायत के 3367 पदों के लिए सभी नौ ब्लाकों में नामांकन आज दाखिल किए जाएंगे। नामांकन दाखिल किए जाने को ब्लाको में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात रहेगी। नामांकन दाखिल किए जाने के साथ छह जून को जांच होगी। सात जून को नाम वापसी के साथ प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो 12 जून को मतदान एवं 14 जून को मतगणना होगी। 

विज्ञापन


डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 3367 पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी थी। अधिसूचना जरी होने के साथ तीन जून से नामांकन पत्रों की बिक्री का काम प्रारंभ कर दिया था। क्योंकि ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव नहीं हो पाने के कारण जिले के 564 ग्राम पंचायतों में से 303 ग्राम पंचायत के प्रधान शपथ नहीं ले सके थे। 

सुबह आठ बजे से दाखिल कर सकेंगे नामांकन 
प्रधानों की शपथ नहीं हो पाने के कारण शासन ने ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी थी। छह जून को सुबह आठ बजे से शाम को पांच बजे तक ब्लाकों में न्याय पंचायत के हिसाब से तैनात किए गए एआरओ के यहां नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन की जाएगी। सात जून को नामांकन वापस हो सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर 12 जून को सुबह सात से शाम को छह बजे तक मतदान तथा 14 जून को संबंधित ब्लाक पर मतगणना होगी। 

ब्लाक वार रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के पद 
ब्लाक         रिक्त पद 
जसराना        214 
एका           146 
अरांव          341 
नारखी          412 
मदनपुर        528 
हाथवंत        477 
शिकोहाबाद    682 
फिरोजाबाद     290 
टूंडला         277 
कुल         3367


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें