फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे नामजद लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव भीकपुरा के रहने वाले एक किसान के साथ नगला बख्ती के रहने वाले कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने बताया कि उक्त लोग उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस खेत के पानी को लेकर विवाद होना बता रही है।
विज्ञापन

थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव भीकपुरा निवासी अजीत कुमार शनिवार की दोपहर अपने खेत पर पानी लगाने के लिए गया था। खेत पर पहले से मौजूद नगला बख्ती के रहने वाले कुछ लोग उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर उसको पीटना शुरू कर दिया। उस पर फावड़ा से वार किया लेकिन वह बच गया।
अजीत ने बताया कि नामजद लोग उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर उसकी पिटाई की गई है। चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार ने बताया कि नगला बख्ती और भीकपुरा के लोगों के खेत पर आसपास हैं। पानी को लेकर विवाद हुआ था, धर्म परिवर्तन का कोई मामला नहीं है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें