फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जली तो नोडल अधिकारी जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बैैठक लेते हुए ग्राम प्रधानों और लेखपालों से कहा है गांवों में फसल अवशेष न जलाए जाएं। किसान पराली, अन्य कृषि अपशिष्टों को न जलाएं बल्कि कंबाइन हार्वेस्टिंग मशीन के साथ स्ट्रा रीपर विद बाइंडर का प्रयोग करें। बिना रीपर मशीन का प्रयोग करने वाले कंबाइन मशीन चालकों, कृषकों द्वारा पराली, कृषि अपशिष्ट जलाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पराली, फसल अपशिष्ट न जलाए जाएं इसके लिए 80 न्याय पंचायतों, राजस्व ग्रामों में 11 नोडल अधिकारियों को तैनात किया गया है। नोडल अधिकारियों से कहा गया है क्षेत्र में फसल अवशेष न जलने देने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। नोडल अधिकारी के राजस्व, न्याय पंचायत मे कृषि अपशिष्ट जलाने की घटना होती है तो नोडल अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें