फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव की अफसरों को हिदायत, निराश्रित गोवंश से सड़कों पर नहीं होनी चाहए अप्रिय घटनाएं

Fri, 29 Nov 2019 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव व जिले के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रमुख सचिव एवं आगरा के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने कहा है कि सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंश की वजह से कोई अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गोवंश को गोशालाओं में भिजवाने के निर्देश दिए। आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्डों की संख्या कम पाए जाने पर सीएमओ को गांवों में कैंप लगाकर कार्ड बनाने को कहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव ने आयुष्मान योजना की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पाए जाने पर सीएमओ से जवाब तलब किया। कहा कि गांवों में योजना के प्रति लोगों को जागरूक करें। 

गोल्डन कार्डों को बनाने के लिए विभाग की ओर से कैंप लगवाए जाएं। इसी तरह निराश्रित गोवंश की समस्या पर जिला प्रशासनिक व पशुपालन के अधिकारियों से कहा कि निर्माणाधीन गोशालाओं के कार्य पूरे करवाएं, गोशालाओं में गोवंश को ठंड से बचाने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जल निगम के अधिशासी अभियंता से कहा कि लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचे। पांच लाख रुपये से कम लागत वाली बंद पड़ी पेयजल योजनाओं की सूची उपलब्ध कराएं, ताकि डीपीआरओ ऐसी पेयजल योजनाओं को पुन: चालू करवाएं। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। 

जिला प्रोबेशन अधिकारी को कन्या सुमंगला योजना के तहत प्राप्त आनलाइन आवेदनों को सत्यापन के बाद उनके खातों में धनराशि भेजने को कहा। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी अन्य योजनाओं के बारे में भी प्रगति की समीक्षा की गठई। इस दौरान सीडीओ जे रीभा, एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया

इससे पूर्व प्रमुख सचिव देवेश चतुर्वेदी पौने तीन बजे एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां 500 सीट की क्षमता के ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था से इसका मॉडल और प्रस्ताव देखा, जिसमें एसी, प्रोजेक्टर और लिफ्ट नहीं थी। प्रमुख सचिव ने आपत्ति जताई कि एसी और प्रोजेक्टर के बिना कैसा ऑडिटोरियम बना रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें