फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में एक लाख लोग पानी को तरसे, ग्रीन गैस कंपनी ने तोड़ी पाइप लाइन, जानें कब तक होगी ठीक

Fri, 27 Dec 2019 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पाइपलाइन टूटने से जगह जगह धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में आवास विकास कॉलोनी के एक लाख से ज्यादा लोगों को गंगाजल के लिए तरसना पड़ा। बृहस्पतिवार को पूरे दिन पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इसकी वजह रही ग्रीन गैस कंपनी, जिसने गैस पाइप लाइन के लिए बुधवार रात सेक्टर-8 के मोड़ पर खोदाई के दौरान 24 इंच व्यास की पाइप लाइन तोड़ दी। 
विज्ञापन


तेज प्रेशर के साथ यहां 600 मीटर तक पानी बहा, जिससे 14 जगहों पर खोदाई किए जाने से सड़क धंस गई। बृहस्पतिवार दोपहर बाद जलकल विभाग की टीम ने पाइप लाइन को जोड़ने का काम शुरू किया, लेकिन कई जगह से पाइप लाइन को नुकसान पहुंचने के कारण शुक्रवार शाम तक ही पाइप लाइन बदलना संभव होगा। तब तक लोगों को गंगाजल के लिए तरसना पड़ेगा। 

सड़क किनारे कीचड़, रात तक निकला पानी

सिकंदरा वाटरवर्क्स से हलवाई की बगीची मेन राइजिंग से आवास विकास कॉलोनी के लिए 24 इंच पाइप से आपूर्ति दी जाती है। आवास विकास के लिए यह मुख्य पाइप लाइन है, जिसे ग्रीन गैस लिमिटेड ने खोदाई में बुधवार रात तोड़ दिया था। 
विज्ञापन

 

बेहद तेज प्रेशर होने के कारण रात में यहां पानी फैलता रहा, जिससे सड़क किनारे मिट्टी दलदल में बदल गई और चारों ओर कीचड़ ही कीचड़ हो गया। 15 फुट लंबा और 12 फुट चौड़ाई में सेक्टर 8 के मोड़ पर सड़क धंस गई, वहीं सड़क पार सेक्टर-7 के मकान नंबर 1860 से लेकर पार्क के मोड़ तक घरों के सामने पानी भरने से निकलना मुश्किल हो गया।

पांचवीं बार तोड़ी है पानी की पाइप लाइन

ग्रीन गैस कंपनी ने एक महीने के अंदर पांचवीं बार जलकल की पाइप लाइन तोड़ी है। दिसंबर की शुरुआत में हलवाई की बगीची में 27 इंच  की पाइप लाइन तोड़ दी, जिससे दो दिन तक पेयजल आपूर्ति ठप रही थी। इसके बाद गुरुद्वारा गुरु के ताल के नीचे, जयपुर हाउस में प्रताप नगर मोड़ पर, सेक्टर तीन में पेयजल लाइन तोड़ दी गई। 

बेतरतीब ढंग से की गई खोदाई के कारण जलकल विभाग को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा तो पूरे दिसंबर के महीने में जलकल के इंजीनियर ग्रीन गैस द्वारा तोड़ी गई पाइप लाइनें ही जोड़ने के काम में जुटे रहे।
विज्ञापन

आज शाम तक बहाल हो पाएगी आपूर्ति

जलकल विभाग के जूनियर इंजीनियर अनूप सूद की टीम बृहस्पतिवार को पाइप लाइन जोड़ने के काम में लगी रही, लेकिन यहां पानी ज्यादा होने से सक्शन पंप से पूरी रात पानी निकाला जाता रहा। 

गड्ढे में पानी भरा होने के कारण पाइप लाइन के टुकड़े को बदलना मुमकिन नहीं। ऐसे में कड़ाके की सर्दी में पूरी रात पंप से पानी निकालने का काम किया जाएगा। शुक्रवार सुबह से पाइप लाइन बदलने का काम चलेगा, जिसके बाद शाम को पेयजल आपूर्ति बहाल की जा सकती है।

ग्रीन गैस कंपनी पर कार्रवाई होनी चाहिए

ग्रीन गैस कंपनी लगातार लापरवाही बरत रही है। खोदाई के कारण बृहस्पतिवार को हमारे क्षेत्र में पानी नहीं आया। ये कंपनी लगातार हमारी सड़कों के साथ पानी की लाइनें तोड़कर नगर निगम को नुकसान पहुंचा रही है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।- सुषमा जैन, पार्षद, आवास विकास कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें