फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: कपड़े खरीदने गई थी बेटी...फिर लौटकर नहीं आई घर; अनहोनी की आशंका से पिता दहशत में

Thu, 14 Mar 2024 04:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

लापता किशोरी की पिता और परिवार के लोगों ने काफी जगह तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अब पिता बेटी की साथ अनहोनी की आशंका को लेकर दहशत में है। पुलिस से बेटी को तलाशने की गुहार लगाई है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पूर्व एक किशोरी कपड़ा खरीदने गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। मामले में पिता ने किशोरी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उसकी बरामदगी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव से 10 मार्च को किशोरी अपने घर से शहर में कपड़ा की खरीदारी करने गई थी। वह देर शाम तक घर वापस नहीं पहुंची। उसके घर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शहर में संभावित स्थानों, सहेलियों व रिश्तेदारी में की। लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। पांच दिन से लापता हुई किशोरी के परिजन को अनहोनी की आशंकाएं सता रही हैं।

परेशान पिता ने मामले की जानकारी देते हुए उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर किशोरी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी राम वकील ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सर्विलांस की मदद ले रही है। शीघ्र ही किशोरी को बरामद कर लिया जएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें