फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाम का पार्क नहीं सुविधाओं का नामोनिशान

Wed, 05 Nov 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान- बदहाल पार्क
विज्ञापन

-पार्क में टहलना तो दूर पास से गुजरना भी मुश्किल
-सांप और कीड़े-मकोड़े निकलने का रहता है डर

संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। जिस पार्क को कॉलोनी के लोगों के लिए हरियाली व सुकून और बच्चों के लिए मनोरंजन का केंद्र होना चाहिए, वह बदहाली की जीती-जागती मिसाल बन चुका है। हम बात कर रहे हैं आवास विकास कॉलोनी के कपूरी ठाकुर पार्क की, जो लंबे समय से नगर पालिका की उपेक्षा का शिकार है। यहां सुविधाएं नदारत और झाड़ियों और गंदगी का अंबार है।
विज्ञापन

पार्क का निर्माण पूर्व चेयरमैन रजनी साहू के कार्यकाल में हुआ था। नामकरण जन नायक कपूरी ठाकुर के नाम से किया गया। पार्क में कपूरी ठाकुर की प्रतिमा और एक बोर्ड भी नगरपालिका की ओर से लगाया गया है। यूं तो पार्क परिसर में एक मंदिर भी बना है लेकिन निर्माण होने के बाद नगर पालिका प्रशासन उसकी देखरेख करना भूल गया। आलम यह है कि यह अब सिर्फ नाम का पार्क रह गया है। इसमें गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं। इससे सांपों और कीड़े-मकोड़े आने का खतरा भी कॉलोनी में रहता है। देखरेख के अभाव में पार्क में लगे बच्चों के झूले भी टूटकर खराब हो चुके हैं। पार्क में बने मंदिर में लोग पूजा करने जाने से कतराते हैं। पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी का कहना है कि शीघ्र ही पार्क को सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें