फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्रद्धाभाव से मनाई कार्तिक पूर्णिमा, महिलाओं ने किया तुलसी पूजन

Wed, 05 Nov 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 11 शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में तुलसी पुजन करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व बुधवार को श्रद्धाभाव से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने घिरोर के मार्केंडेय स्थित सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। घरों और मंदिरों में पूजन किया गया। घरों में महिलाओं ने तुलसी पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। शाम में घरों में दीप जलाकर देव दिवाली मनाई गई।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने आंगन में रंगोली सजाकर तुलसी माता को विराजमान किया। तुलसी को पोशाक और चुनरी के साथ शृंगार का सामान अर्पित करने के बाद पकवान का भोग लगाया गया। महिलाओं ने दीप जलाकर तुलसी माता का पूजन किया और परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्तिक पूर्णिमा पर शाम को घरों में देव दिवाली पर महिलाओं ने दीप जलाए। बच्चों ने आतिशबाजी चलाकर खुशियां मनाई। मोहल्ला खरगजीत नगर में महिला एवं बाल उत्थान समिति ने सामूहिक रूप से तुलसी पूजन किया। इस दौरान सचिव सीमा शुक्ला, सोनी मिश्रा, तारा देवी, आरती चौहान, विशुना राठौर, आरजू चौहान आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

फोटो 11 शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में तुलसी पुजन करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें