बाह: बाह कस्बे में स्टेट हाइवे पर विचरते छुट्टा मवेशी, राहगीरों पर हादसे का खतरा
बाह। आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर लगातार हो रहे हादसे से जिम्मेदार सबक नहीं ले रहे। बाह कस्बे में सड़क पर घूम रहे छुट्टा मवेशी को लेकर लापरवाही सामने आई है। तहसीलदार बाह के आवास के सामने सड़क पर विचरते छुट्टा मवेशी दिखना आम बात है। बाह थाने के सामने भी छुट्टा मवेशी सड़क पर घूमते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं नगर पालिका कार्यालय कैंपस में स्थित सब्जी मंडी में मुंह मारते छुट्टा मवेशी हादसे की वजह बन रहे हैं।
कई बार भाकियू महाशक्ति के जिलाध्यक्ष हर्ष शर्मा के हस्तक्षेप पर पशु पालन विभाग की टीम ने घायल छुट्टा मवेशी को इलाज मुहैया कराया है। भाकियू नेता भूपेन्द्र सिंह चौहान, भानुप्रताप सिंह चौहान ने हादसे की वजह बन रहे छुट्टा मवेशी को पकड़ कर गोशाला भिजवाने की मांग उठाई है।