फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में नए साल पर बदली यातायात व्यवस्था, आने से पहले पढ़ लें पूरी जानकारी

Fri, 01 Jan 2021 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

  • नववर्ष: वृंदावन में दो जनवरी तक वाहनों का प्रवेश नहीं 
  • आज से लागू होगी बदली गई यातायात व्यवस्था
  • कसबा वृंदावन में केवल ई-रिक्शा का संचालन होगा
  • बुजुर्गों और दिव्यांगों को यातायात के प्रतिबंधों से मुक्त रखा गया
  • स्थानीय नागरिकों से चार पहिया वाहन उपयोग न करने की अपील
विज्ञापन
वृंदावन मार्ग का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नव वर्ष पर वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है। यह व्यवस्था दो जनवरी तक लागू रहेगी। इसके तहत कसबा वृंदावन में बाहर से कोई वाहन नहीं जा सकेगा। केवल ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा। हालांकि बुजुर्ग और दिव्यांगों को प्रतिबंधों से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन


नववर्ष पर ब्रज के मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कसी कमर

प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से चार पहिया वाहन का उपयोग न करने की अपील की है। अलग-अलग मार्गों पर वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था की गई है। कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। इस संबंध में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। बदली गई व्यवस्था में किसी श्रद्धालु तथा पर्यटक को परेशानी नहीं होगी। 
विज्ञापन


प्रतिबंधित मार्ग
1- छटीकरा-वृदांवन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे कोई वाहन नहीं जा सकेगा। 
2- मथुरा-वृदांवन मार्ग पर सौ शैय्या अस्पताल से आगे सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
3- पानी गांव से वृन्दावन मार्ग पर पानी गांव पुल से वृन्दावन के लिए सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।   

पार्किंग व्यवस्था
यमुना एक्सप्रेस-वे से वृन्दावन आने वाहन निम्न पार्किंग स्थलों में पार्क होंगे
1. पानी गांव पशु पैठ (बड़े वाहन बस, ट्रैक्टर इत्यादि)
2. पानी घाट तिराहा पार्किंग
3. मंडी पार्किंग 
4. दारुक पार्किंग
5. टीएफसी मैदान पार्किंग 

मथुरा की ओर से वृन्दावन को आने वाहन निम्नलिखित पार्किंग स्थलों पर पार्क होंगे
1. दारुक पार्किंग 
2. टीएफसी मैदान पार्किंग
3. चौहान पार्किंग
4. मंडी पार्किंग
विज्ञापन

नेशनल हाईवे छटीकरा से वृन्दावन आने वाले वाहन निम्नलिखित पार्किंग स्थलों पर पार्क होंगे
1. माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग प्रथम (बड़े वाहन)
2. माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग द्वतीय (बड़े वाहन)
3. रॉयल भारती मोड़ पार्किंग (छोटे वाहन) 
4. मल्टीलेबल पार्किंग (छोटे वाहन)
5. अन्नपूर्णा पार्किंग (छोटे वाहन)
6. प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा मोड़ पार्किंग
7. हरे कृष्णा ऑर्चिड के सामने पार्किंग
     
ई-रिक्शा स्टैंड
1. अटल्ला चुंगी के पास वासुदेव पार्किंग
2. जादौन पार्किंग  
               
डायवर्जन
1. यमुना एक्सप्रेस-वे से वृंदावन होते हुए नेशनल हाईवे को जाने वाले सभी भारी वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे से राया कट से उतर कर लक्ष्मी नगर से गोकुल बैराज से टाउनशिप होते हुए संचालित होंगे।

2. इसी प्रकार नेशनल हाईवे छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे को जाने वाले भारी वाहन टाउनशिप से गोकुल बैराज से लक्ष्मी नगर होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर संचालित होंगे।

3. गोकुल रेस्टोरेंट से सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन टाउनशिप से गोकुल बैराज लक्ष्मी नगर होकर संचालित होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें