फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को वृंदावन आ रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर

Fri, 21 Jul 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
नो एंट्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रविवार 23 जुलाई को को हरियाली अमावस्या पर वृंदावन में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में शनिवार की सुबह से बदलाव कर दिया जाएगा। शनिवार की सुबह से रविवार की रात तक वृंदावन में बाहरी चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


वृंदावन कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पायल के अनुसार नेशनल हाईवे-2 की ओर से वृंदावन आने वाले बड़े वाहन छटीकरा मार्ग पर मां वैष्णो देवी मंदिर के समीप और छोटे चार पहिया वाहनों को रुक्मिणी विहार पार्किंग पर रोका जाएगा। 

मथुरा से आने वाले बड़े वाहनों को इस बार गांव धौरेरा के पास गोचर भूमि पर खड़ा कराया जाएगा। चार पहिया वाहनों को पागल बाबा के समीप दारुक पार्किंग पर खड़ा कराया जाएगा। 
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले बड़े वाहन पुल से पूर्व और छोटे वाहन पुल पार करने के बाद बनी पार्किंग स्थल पर खड़े कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यही व्यवस्था 26 जुलाई को हरियाली तीज से पूर्व 25 जुलाई मंगलवार की सुबह से लागू होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें