फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी पात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे : डीएम

Sat, 19 Jul 2025 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
छात्रवृत्ति संबंधी बैठक को संबोधित करते डीएम।
विज्ञापन
मैनपुरी। शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों और छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों के साथ डीएम अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। कहा, पूर्व दशम् और दशमोत्तर छात्रवृत्ति तथा शुल्क-प्रतिपूर्ति योजना का लाभ कोई भी पात्र छात्र पाने से वंचित न रहे। शिक्षक शिक्षा के मूल उद्देश्य की पूर्ति में अपना पूरा योगदान दें। विद्यालयों में पठन-पाठन का बेहतर वातावरण विकसित करें। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना की पूरी जानकारी दें। पात्र छात्रों से समय पर आवेदन कराएं और मास्टर डेटा को समय से अपलोड करें। उन्होंने चेतावनी दी, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी विद्यालय का कोई भी पात्र छात्र इस योजना का लाभ पाने से वंचित रहता है, तो संबंधित की जिम्मेदारी तय कर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। सीडीओ नेहा बंधु ने भी कहा कि सभी विद्यालयों में छात्रवृत्ति स्वीकृत समिति का गठन किया जाए और 25 जुलाई तक मास्टर डेटा अपलोड करें। बैठक में क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी संजीव कुमार पोरवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रंजना शुक्ला, और विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डिग्री देने तक सीमित न रहें : डीएम ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों से अपील की कि वे छात्रों को केवल डिग्री देने तक सीमित न रहें, बल्कि महाविद्यालयों में सीखने का माहौल बनाएं ताकि युवा जीवन में बेहतर प्रगति कर सकें। पहले से मास्टर डेटा में शामिल संस्थाएं 25 जुलाई तक अपना डेटा तैयार करें, और जिला विद्यालय निरीक्षक 5 अगस्त तक इन संस्थाओं का सत्यापन पूरा करें। कक्षा 9-10 और 11-12 में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के नवीनीकरण की प्रक्रिया शिक्षण संस्थाएं 31 अगस्त तक पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें