फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राह नहीं आसान, जोखिम में जान

Sat, 30 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सड़क में गड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
भगवान टाकीज पर सड़क धंसने से बने गड़्ढे में डूबकर जूता कारीगर की मौत ही पूर्ण विराम नहीं है। हकीकत तो यह है कि हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक की सड़कें बदहाल हैं। जलभराव में गड्ढे और सड़क का पता ही नहीं चल रहा। कई जगह सड़क धंस गई है। मेनहोल खुले हैं। यानी इन दिनों सड़कों पर चलना किसी जोखिम से कम नहीं है।
विज्ञापन

सिकंदरा से लेकर वाटर वर्क्स तक हाईवे टूट चुका है। सिकंदरा चौराहे के आसपास जलभराव की वजह से गिट्टी उखड़ गई है। मऊ खंदारी चौराहे पर फ्लाई ओवर निर्माण के चलते शिफ्ट किए गए ट्रैफिक की वजह से ट्रांसपोर्ट नगर के सामने सर्विस रोड पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। कई दोपहिया वाहन चालक इनमें गिर चुके हैं। सिक्स लेन के काम की धीमी गति और बेतरतीबी से वाहन चालकों को निकलना मुश्किल हो गया है। बोदला-सिकंदरा रोड के बीच में कई मेनहोल खुले हुए हैं। बारिश में जलभराव होने पर खुले मेनहोल दिखाई ही नहीं देते। अलबतिया रोड पर गहरे गड्ढों के कारण कई हादसे हो चुके हैं। इसी तरह से साकेत कालोनी, प्रतापपुरा, आवास विकास, कमला नगर, देवरी रोड, दौरेठा रोड, गैलाना रोड, मऊ रोड आदि का भी बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें