फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्षेत्र में खुला न घूमने पाए कोई अपराधी

Sat, 16 Mar 2024 07:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में खुला न घूमने पाए कोई अपराधी
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी ने दिए कडे़ निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। क्षेत्र में कोई भी अपराधी खुला न घूमने पाए। जो भी लोग चुनाव प्रभावित कर सकते हैं। उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। शनिवार को यह बातें एसपी विनोद कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक के दौरान कहीं।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा हो चुकी है। जनपद पुलिस भी अब तेजी के साथ सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहे। सभी सीओ से कहा कि मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर चुके हैं तो उसकी स्थिति संबंधी रिपोर्ट भी तैयार कर लें। जो स्थल बाकी रह गए हैं। जल्द ही उनका भी निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट दें। एसपी ने प्रभारी निरीक्षकों से निरोधात्मक कार्रवाई के संबंध में ब्यौरा तलब किया। कहा कि क्षेत्र में कोई भी अपराधी खुला नहीं घूमना चाहिए। जेल से जमानत पर आने वाले, हिस्ट्रीशीटर आदि शातिर अपराधियों की गतिविधि पर नजर रखें। इसके साथ ही अराजक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाएं। एसपी ने साफ कर दिया कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि आपके क्षेत्र में कोई वारदात होती है तो इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी। इसलिए सुनिश्चित कर लें कि आपकी तैयारियां पूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें