फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 198 केंद्रों पर होगी साक्षरता परीक्षा, शामिल होंगे 4321 परीक्षार्थी

Sat, 16 Mar 2024 06:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
198 केंद्रों पर होगी साक्षरता परीक्षा, शामिल होंगे 4321 परीक्षार्थी
विज्ञापन

- खंड शिक्षाधिकारियों को सौंपी गई निगरानी की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। साक्षर भारत मिशन के तहत नव साक्षरों का प्रमाणपत्र देने के लिए रविवार को जिले के 198 केंद्रों पर नव साक्षरों की परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 4321 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं।
बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि शासन द्वारा जिले में 4321 नव साक्षरों को परीक्षा में बैठाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए प्रश्नपत्र सहित सभी तैयारियां कर ली गई हैं। जिले में 198 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा सामग्री भेज दी गई है। संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन



दो घंटे में हल करना होगा प्रश्नपत्र
बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि 10 बजे से पांच बजे के समय में किसी भी समय नव साक्षर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर दो घंटे में प्रश्नपत्र हल करेंगे। बीएसए ने सभी नव साक्षरों से परीक्षा में प्रतिभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन


बीईओ और एआरपी करेंगे निगरानी
परीक्षा की निगरानी के लिए खंड शिक्षाधिकारी और एकेडमिक रिसोर्स पर्सन को जिम्मेदारी दी गई है कि वे परीक्षा की निगरानी करें। परीक्षा में किसी प्रकार की गोपनीयता न भंग हो सके। लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक लोगों को परीक्षा में शामिल कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें