फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: युवती को अगवा करने के आरोपी का नहीं लगा सुराग, पुलिस ने कई जिलों में दी दबिश

Sun, 31 Jan 2021 10:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अपहरण (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र से युवती के अपहरण के आरोपी सलमान के रिश्तेदारों की तलाश में शुक्रवार रात को पुलिस ने नाई की मंडी और लोहामंडी में दबिश दी। रिश्तेदारों के घरों पर भी ताले लटके हुए मिले। पुलिस ने मथुरा, अलीगढ़ और फिरोजाबाद में दबिश दी है, मगर आरोपी हाथ नहीं आया। अगवा की गई युवती का भी सुराग नहीं लग सका है। 

विज्ञापन

 
युवती बुधवार रात को लापता हो गई थी। परिजनों ने मोहल्ले के ही सलमान पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। युवती की बरामदगी न होने पर भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रूई की मंडी चौराहे पर धरना दिया था। पुलिस से 24 घंटे में युवती को बरामद कर आरोपी को जेल भेजने की मांग की थी।

मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवती की तलाश की। सलमान के घर पर ताला लगा मिला था। उसके परिवार की महिलाएं भी नहीं मिलीं। पुलिस को आशंका है कि सलमान ने परिवार के साथ योजना बनाकर युवती को अगवा किया। पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के बारे में पता किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोहामंडी और नाई की मंडी में आरोपी के रिश्तेदारों के घरों पर पुलिस गई। सभी के घरों पर ताले लटके हुए मिले। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को ही सभी घरों पर ताला लगाकर चले गए हैं। सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सलमान की तलाश में दो टीमों को लगाया गया है। रिश्तेदार और परिचितों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि आरोपी सलमान की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। युवती की बरामदगी के लिए भी टीम लगी है। आरोपी के कई परिचितों से पूछताछ की गई है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें