फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमानों को लेकर विपक्ष पर गडकरी का आरोप, बोले- मोदी से डरे विरोधी रच रहे साजिश

Thu, 24 Jan 2019 01:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में भाजपा कार्यकर्ताओं के सेक्टर सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा वन मैन आर्मी नहीं है। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही सर्वोपरि हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भाजपा कार्यकर्ताओं के सेक्टर सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा वन मैन आर्मी नहीं है। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही सर्वोपरि हैं। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ही व्यक्ति और एक परिवार की सत्ता पर चलती है। 

विज्ञापन


आगरा-दिल्ली बाईपास स्थित समाधिया फार्म पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें आगरा मंडल के पांच लोकसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते नितिन गडकरी ने जहां कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दिया। वहीं उनके निशाने पर विरोधी दल भी रहे। 

उन्होंने कहा कि मोदी से डरा हुआ विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाया जा रहा है। विपक्ष की इस साजिश को सफल नहीं होने देना है। गडकरी ने आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान का जिक्र किया। 

विज्ञापन

'सपा-बसपा का अपवित्र गठबंधन'

उन्होंने कहा कि भाजपा सामाजिक, आर्थिक समानता, शोषित और पीड़ित मानवता की सेवा की पक्षधर है। अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करने वाली पार्टी है। इसी उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के बल पर ही भाजपा लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करेगी। 

सपा-बसपा के गठबंधन पर गडकरी ने कि यह अपवित्र गठबंधन है। जिनकी विचारधारा समान नहीं है, उनके अतीत में तमाम कड़वी बातें हैं लेकिन मोदी के विजय रथ को रोकने के एक हुए हैं। इस गठबंधन का आयु अधिक नहीं है। 

केंद्रीय मंत्री ने एक संस्मरण याद करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी जब वित्तमंत्री थे तब उन्होंने भोज पर आमंत्रण दिया था। 
विज्ञापन

कांग्रेस पर निशाना

उनके निवास पर नितिन गडकरी ने कहा कि ‘प्रणब दा’ आप देश के पीएम बन सकते हैं और राष्ट्रपति बन सकते हैं लेकिन कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं बन सकते। प्रणव मुखर्जी ने पूछा कि ऐसा क्यों? तो इसके जवाब में नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस का अध्यक्ष पद तो केवल गांधी और नेहरू परिवार के लिए है। 

ब्रज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह ने तीन महीने के पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बिजली के क्षेत्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को रखा। अध्यक्षता ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और संचालन हेमेंद्र शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद 

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह, सांसद चौधरी बाबूलाल, सांसद रामशंकर कठेरिया, हरनाथ सिंह यादव, कैनिबेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश महांमंत्री अंजुला सिंह माहौर, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पक्षालिका सिंह, विधायक हेमलता दिवाकर, विधायक जगन प्रसाद गर्ग,  विधायक राम प्रताप चौहान, विधायक डा. जीएस धर्मेश, विधायक जितेंद्र वर्मा, विधायक  महेश गोयल,  विधायक उदयभान सिंह, समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें