फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा के नितिन बघेल बने एसजीएफआई में राष्ट्रीय निर्णायक

विज्ञापन
नितिन बघेल
विज्ञापन
आगरा। जम्मू शहर में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए 8 से 19 नवंबर तक आयोजित होने वाली 69वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के नितिन बघेल को राष्ट्रीय निर्णायक नियुक्त किया गया है। बालक वर्ग की प्रतियोगिता 8 से 13 नवंबर और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 14 से 19 नवंबर तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

आगरा के नितिन बघेल एनआईएस द्वितीय डान ब्लैक बेल्ट धारक और राष्ट्रीय निर्णायक हैं। वे इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा के शिष्य हैं और पिछले 15 वर्षों से ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का गहन प्रशिक्षण ले रहे हैं। नितिन बघेल की नियुक्ति पर जिला ताइक्वांडो संघ, आगरा के अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा, सचिव एवं इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, सीईओ संगीता शर्मा, संतोष सिंह और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें