फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बंदरों के हमले में नौ साल की बच्ची छत से गिरी...हालत गंभीर, चाची को भी किया घायल

Sun, 11 Jan 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बंदरों का आतंक है। बंदरों के हमले में नाै साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को बचाने आई चाची को भी बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
बंदर के हमले में घायल बच्ची। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के  सिकंदरा के गढ़ी बाईपुर में बंदरों ने छत पर कपड़े सुखाने गई नौ वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया। बालिका को बंदरों के झुंड ने छत से नीचे फेंक दिया। बच्ची को बचाने आई चाची को भी बंदरों ने घायल कर दिया। परिजनों ने डंडे दिखाकर बंदरों को भगाया और बच्ची को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार का आरोप है कि छह माह में गांव में बंदरों के हमले की पांच घटनाएं हो चुकी हैं और उनमें तीन की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


गढ़ी बाईपुर के जितेन्द्र ने बताया कि वह और भाई महेशचंद्र एक ही मकान में साथ रहते हैं। शनिवार शाम पांच बजे बड़े भाई की 9 वर्षीय बेटी तान्या छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इसी दौरान बंदरों ने हमला बोल दिया। धक्का देकर बच्ची की नीचे फेंक दिया। नीचे पक्के फर्श पर गिरने से वह घायल हो गई। उनकी पत्नी ने बचाने का प्रयास किया तो बंदरों ने उस पर भी हमला कर दिया। बच्ची को सिकंदरा में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके सिर और पैर में चोट आई है। एमआरआई में उसके पेट में अंदरूनी चोट लगने से खून भर गया है। डाॅक्टरों ने ऑपरेशन के लिए कहा है।

छह माह में पांच हादसे, तीन की गई जान
बच्ची के चाचा ने बताया कि गांव में बंदरों का आतंक है। यहां अब तक बंदरों के हमले में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। रक्षाबंधन के दिन घर के सामने रहने वाली महिला बंदरों के हमले से बचने के दौरान दूसरी मंजिल से गिरी थीं। सिर फटने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। छह माह में पांच हादसे हो चुके हैं। बंदरों को अब तक पकड़ने का काम शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें