आगरा पहुंचे प्रवीण तोगड़िया का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया स्वागतपिनाहट। शुक्रवार को आगरा पह
पिनाहट (आगरा)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के हिंदूवादी नेता डॉ. प्रवीण तोगड़िया का राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कस्बा पिनाहट से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उन्हें सुनने के लिए आगरा पहुंचे। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौहान और विभाग महामंत्री सतेंद्र परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ. प्रवीण तोगड़िया को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. तोगड़िया ने कहा कि आगरा क्षेत्र की हर गली और हर मोहल्ले में हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिलेगी। इस मौके पर प्रशांत भारद्वाज, कोशल तोमर, युवराज परिहार, आशीष सेन, श्याममूर्ति परिहार, मोहन ओझा, आकाश तेंगुरिया, अमन परिहार, हिमांशु शर्मा, हर्ष शर्मा, ध्रुव परिहार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।